फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister Manohar Lal announced increase in the limit of electricity bill for BPL card

Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, बीपीएल राशन कार्ड के लिए बिजली बिल की लिमिट अब होगी 12000

Tue, 02 May 2023 05:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 05:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र के गांव धुराला, ज्योतिसर व अभिमन्युपुर में जनसंवाद कार्यक्रम किए, जिनकी शुरूआत शाहाबाद स्थित महर्षि मार्केंडश्वर मंदिर में पूजा अर्चना से की।
 

विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal announced increase in the limit of electricity bill for BPL card
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में बड़ी घोषणा की है। बीपीएल राशन कार्ड के लिए अब बिजली बिल की लिमिट को 9000 रुपये वार्षिक से बढ़ाकर 12000 रुपये तक किया गया है। 12000 रुपये तक के वार्षिक बिजली बिल वाले परिवारों को इसी महीने से राशन मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र जनसंवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन अभिमन्युपुर गांव में जनसंवाद के दौरान उक्त जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के पास एक सर्वे की रिपोर्ट यह थी कि 9000 रुपये तक के वार्षिक आय वाले परिवारों की औसत आय 180000 रुपये है। अब सरकार ने यह तय किया है कि जिन परिवारों का वार्षिक बिजली बिल 12000 रुपये होता है, उनकी औसत आय 180000 रुपये ही मानी जाएगी। ऐसे में बड़ी संख्या में बीपीएल कार्ड से बाहर हुए लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बुधवार से ही सभी संबंधित विभागों के जरिए यह संदेश लाभार्थियों तक पहुंचा दिया जाएगा और जिन भी परिवारों का राशन 9000 रुपये से अधिक बिजली बिल होने की वजह से कटा है। ऐसे परिवारों को इसी मई माह से ही राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में बढ़ाया देश का गौरव : मनोहर लाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है। अमेरिका कभी उनके आने पर पाबंदी लगाता था आज वही देश उनके स्वागत में पलक बिछा रहा है। प्रधानमंत्री की सकारात्मक व दूरगामी सोच के चलते आज पूरी दुनिया बड़ी से बड़ी समस्या पर हमारे देश की ओर देखती है। यह विचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यक्त किए।

वे मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कुरुक्षेत्र के गांव धुराला, ज्योतिसर व अभिमन्युपुर में जनसंवाद कार्यक्रम किए, जिनकी शुरूआत शाहाबाद स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना से की।

गांव धुराला में उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दो साल बेहद कठिनाई के रहे और पूरी दुनिया कहने लगी थी कि इस बीमारी से भारत को सबसे ज्यादा नुकसान होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना रोधी दो दवाएं बनाई, जिससे हमारे नागरिकों को ही सुरक्षा कवच नहीं मिला बल्कि विदेशों के लोगों को भी बचाया। अब दुनिया मान चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त देश बन चुका है और हर समस्या का सामना कर सकता है। कोरोना काल में प्रदेश में भी जहां सब कुछ ठप हो गया था वहीं सरकार ने अनेकों योजनाओं पर काम किया, जिनका आज लोगों को फायदा मिलने लगा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में आधारभूत विकास की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। सड़क तंत्र, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सीधा मिल रहा है। लोगों को किसी भी योजना के लाभ के लिए लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ता, सभी प्रकार के लाभ ऑनलाइन मिल रहे हैं।

किसानों को उनकी सब्सिडी का पैसा उनके खातों में दिया जा रहा है। यही नहीं मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, स्कॉलरशिप योजना या अन्य कोई भी योजना हो उन सभी का पैसा डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खाते में सीधे तौर पर दिया जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी है।


एक-एक योजना पर किया संवाद, लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को धुराला, ज्योतिसर व अभिमन्युपुर में जनसंवाद किए, जिस दौरान सरकार की एक-एक योजनाएं गिनवाई तो वहीं इनका लोगों को मिल रहे लाभ पर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि अभी कई ओर भी योजनाएं सरकार के संज्ञान में है, जिन्हें जल्द अमल में लाया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को सहयोग कर आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनसमस्याओं को लेकर शिकायतें भी ली और भरोसा दिया कि एक-एक शिकायत पर कार्रवाई होगी। कार्यक्रमों के दौरान शाहाबाद के विधायक रामकरण काला, राजनीतिक सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा पूर्व विधायक पवन सैनी, जिलाध्यक्ष रवि बतान सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed