फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister is serious about the damage caused by waterlogging, farmers will be compensated: Jindal

मुख्यमंत्री जलभराव से हुए नुकसान पर गंभीर, किसानों को दिया जाएगा मुआवजा : जिंदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister is serious about the damage caused by waterlogging, farmers will be compensated: Jindal
इस्माईलाबाद। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते सांसद नवीन जिंदल। स्वंय
इस्माइलाबाद/पिहोवा। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। मारकंडा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलों का जो नुकसान हुआ है, उसके लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। किसान अपनी खराब हुई फसल का 15 तक पंजीकरण करवाएं, ताकि जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। केंद्र व राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों की पूरी निगरानी कर रही है और हर संभव मदद कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस संदर्भ में पूरी तरह से गंभीर हैं। प्रत्येक नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। इसको लेकर अलग-अलग श्रेणी बनाई गई हैं। सांसद शुक्रवार को गांव जलबेहड़ा, नैसी व ठसका मीरां जी क्षेत्र में मारकंडा में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने जलबेहड़ा हेड पर किसानों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बैठक करके भविष्य के लिए मारकंडा नदी में जलभराव से होने वाले नुकसान को रोकने पर भी मंथन किया। एक्सईएन मनीष बब्बर व जेई नवीन ने मैप के माध्यम से सांसद को पूरे क्षेत्र का मारकंडा का विवरण दिया। किसानों से बातचीत करने के बाद सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मारकंडा के तटबंधों को मजबूत किया जाएगा। साथ ही जहां इसकी चौड़ाई कम है, वहां शीट पाइल रिटेनिंग वॉल लगाने की योजना भी अधिकारी तैयार करें ताकि मिट्टी के कटाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। किसानों ने बताया कि कई हजार एकड़ फसल में जलभराव हुआ था जिससे फसलें अब पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि किसानों के साथ बैठक करके समस्या का स्थायी समाधान करने का अध्ययन करें और मास्टर प्लान तैयार करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति इस क्षेत्र में उत्पन्न न हो।

इस्माईलाबाद। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते सांसद नवीन जिंदल। स्वंय

इस्माईलाबाद। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते सांसद नवीन जिंदल। स्वंय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed