फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cheated by name of marriage. rape

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व मारपीट करने के आरोप में चार नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
cheated by name of marriage. rape
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यहां बतौर शरणार्थी रह रही महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। इस शादी से उसके पास एक बेटा है। उसका पति शराब पीकर अकसर उसके साथ मारपीट करता है। इस दौरान उसकी पहचान पति के रिश्तेदार से हुई थी। उसने उसे आश्वासन दिया कि अगर वह पति के साथ तंग है तो वह उसके साथ रह सकती है। वह उसकी दवाई और अन्य खर्चे उठाने को तैयार है। जब पति ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाला तो उक्त रिश्तेदार उसे अपने साथ अंबाला में अपनी बहन के पास छोड़ आया था। करीब आठ महीने तक वह वहां रही। इस बीच उक्त रिश्तेदार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया जब उसने मना किया तो उसने आश्वासन दिया कि वह पति से उसका तलाक करा कर उससे साथ शादी कर लेगा। इसके बाद उक्त रिश्तेदार उसे कुरुक्षेत्र में अपनी दूसरी बहन के पास छोड़ आया। इस बीच भी वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने उसे अपने घर ले जाने की बात कही तो उक्त रिश्तेदार ने उसका खर्चा बंद कर दिया और अपने माता पिता के साथ मिल कर उसके साथ मारपीट करके उसे अपनी बहन के घर से निकाल दिया। वह अपनी सहेली के पास शरणार्थी रहने लगी। 29 जून को आरोपी रात करीब 10 बजे उसके घर आया और उसके साथ मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed