{"_id":"6431d973570efcff0d085c14","slug":"chased-after-snatching-the-purse-then-the-bike-was-also-snatched-kurukshetra-news-c-18-1-85830-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पर्स झपटने पर पीछा किया तो बाइक भी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पर्स झपटने पर पीछा किया तो बाइक भी छीनी
Sun, 09 Apr 2023 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड पर शुक्रवार की देर रात बाइक सवार तीन युवक मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे किसान के पर्स के साथ उसके कुर्ते की जेब भी फाड़कर साथ ले गए। किसान ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने उसकी बाइक भी छीन ली। पर्स में साढ़े 13 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, एक सिम सहित कागजात थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना कृष्णा गेट में दी गई शिकायत में दिलबाग सिंह निवासी कामरेड कॉलोनी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसकी जमीन हैबतपुर (करनाल) में है। वह शुक्रवार की रात को खेत का काम निपटाने के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही वह सलारपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे एक बाइक पर तीन युवक आए। आरोपी झपट्टा मारकर उसके कुर्ते की दाई जेब से पर्स के साथ जेब भी फाड़कर ले गए। उसके पर्स में 13,500 रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, सिम व अन्य कागजात थे।
उसने उनका पीछा किया तो वे एक अंधेरे रास्ते पर चले गए। वह भी उनके पीछे-पीछे था। उन्होंने रजबाहे के पास सुनसान रास्ते पर बाइक रोक दी और बाइक से उतर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे पकड़ लिया और बाइक भी छीन ली। वह किसी तरह मौके से भाग निकला। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए। उसने एक व्यक्ति का फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना मामला दर्ज कर आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।