फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chase Olympiad Torch Relay reached Dharma Nagari

अब चेस ओलंपियाड की अलख जलेगी भारत की पावन धरा से : मुकुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chase Olympiad Torch Relay reached Dharma Nagari
देश के अलग-अलग शहरों के आइकोनिक स्थलों से होती हुई चेस ओलंपियाड टॉर्च रिले बुधवार को धर्मनगरी पहुंची, जिसका जिला प्रशासन द्वारा ब्रह्मसरोवर पर स्वागत किया गया। इस दौरान यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें उपायुक्त मुकुल कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इससे पहलेे चेस ओलंपियाड टॉर्च रिले का पिपली में स्वागत किया गया और यहां से पुलिस की ओपन जीप में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा व फेडरेशन के प्रदेश महासचिव कृपाल सिंह तंवर टॉर्च रिले को शहर के मुख्य मार्गों से आइकॉनिक स्थल ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में लेकर पहुंचे। यहां पर उपायुक्त मुकुल कुमार और भारतीय खेल प्राधिकरण की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने परंपरा अनुसार चेस ओलंपियाड की टॉर्च रिले को सम्मान से प्राप्त किया और स्टैंड में स्थापित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि यह चेस ओलंपियाड 28 जुलाई से 9 अगस्त 2022 तक तमिलनाडु के महाबलीपुरम में होने जा रही है। इस ओलंपियाड के प्रति युवाओं का ध्यान आकर्षित करने और चेस गेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही देश के 75 आइकॉनिक स्थलों पर चेस ओलंपियाड रिले पहुंचेगी। इस गेम का जन्म भारत में हुआ और अब यह गेम और अधिक लोकप्रिय होगा तथा युवा वर्ग इस गेम को अपनाएंगे। चेस के ग्रैंडमास्टर हिमांशु शर्मा ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि चेस बेहतरीन गेम है इससे मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। इस गेम में जब खिलाड़ी खेलता है तब खिलाड़ी को विपक्ष के गेम पर ज्यादा फोकस रखने की जरूरत है। किसी खिलाड़ी को सफल होने के लिए विपक्ष की चालों पर नजर रखकर अपनी चाल चलने का हुनर सीखना होगा। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि यह गेम 1927 से खेला जा रहा है और अभी इस खेल को और अधिक बढ़ावा देने के लिए हर 2 साल में चेस ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा और इसकी टॉर्च रिले भी भारत से ही चलेगी। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, नगराधीश चंद्रकांत कटारिया, डीईओ अरुण आश्री, डीएसओ रामनिवास, नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मिशा, साई के प्रभारी कुलदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त मुकुल कुमार और चेस के ग्रैंडमास्टर हिमांशु शर्मा के बीच चेस का एक मैच खेला गया। कुछ मिनट चला यह मैच बिना किसी नतीजे के संपन्न हुआ। इस मैच को सभी मेहमानों ने बड़ी उत्सुकता के साथ देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed