{"_id":"60f5cddf8ebc3e79c3711f71","slug":"chaduni-effigy-burnt-kurukshetra-news-knl77066018","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणी प्रकाश गुट ने कृषि बिलों का किया समर्थन, चढूनी का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणी प्रकाश गुट ने कृषि बिलों का किया समर्थन, चढूनी का फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन गुणी गुट ने सोमवार को कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए गांव मथाना में गुरनाम सिंह चढू़नी का पुतला फूंका और गुरनाम चढ़ूनी और राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, 22 जुलाई तक गिरफ्तारी न होने पर मथाना गांव में धरना देने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुणी प्रकाश ने कहा कि इन कृषि बिलों से किसानों की तरक्की का रास्ता साफ हो गया है।
गुरनाम सिंह चढू़नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने भोले-भाले किसानों को गुमराह कर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था बिगाड़ने का काम किया। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गुरनाम सिंह चढू़नी एवं राकेश टिकैत के खिलाफ पहले ही कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन उन्हें तुरंत गिरफ्तार करें। उन्होंने इस संबंध में सरकार व प्रशासन के नाम पिपली के बीडीपीओ को एक ज्ञापन पत्र देकर मांग की कि वह ऑस्ट्रेलिया में भारत के युवक विशाल जूड की तुरंत रिहाई करवाएं तथा गुरनाम सिंह चढू़नी व राकेश टिकैत को तुरंत गिरफ्तार करें।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने उन्हें 22 जुलाई तक गिरफ्तार नहीं किया तो वह गांव मथाना में धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बात हो गई है। सीएम ने विश्वास दिलाया कि वह जहां भी किसानों की पंचायत कर उन्हें बुलाएंगे, वह वहीं पर आएंगे। उन्होंने कहा कि इस किसान पंचायत में मंत्री व विधायक भी भाग लेंगे। वहीं भाकियू व गुणी प्रकाश के समर्थक किसानों ने गुरनाम सिंह चढू़नी का पुतला भी फूंका और चढू़नी विरोधी नारे भी लगाए। इस अवसर पर प्रवीण मथाना, हरजीत, देवेंद्र, रामपाल सहित अनेकों किसान व भाकियू सदस्य मौजूद रहे।