फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chachiya father-in-law arrested for murder, Kurukshetra

हत्या के आरोप में चचिया ससुर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chachiya father-in-law arrested for murder, Kurukshetra
मुन्नी देवी की हत्या करने का आरोपी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने गांव इस्हाक की रहने वाली मुन्नी देवी (30) की हत्या करने के आरोप में उसके चचिया ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने अनैतिक काम का विरोध करने पर मुन्नी देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मुन्नी देवी और आरोपी का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी दसाई वासी गांव गणेश सिरसिया थाना चकिया जिला मोतिहारी बिहार हाल वासी इस्हाक को अदालत में पेश करके तीन दिन रिमांड पर लिया है।
रामचंद्र हाल वासी अंबाला कैंट ने पांच जुलाई को थाना सदर पिहोवा पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि करीब तीन साल पहले उसके बड़े बेटे राजेश की करंट लगने से मौत हो गई थी। उसकी पुत्रवधू मुन्नी देवी व पोते-पोतियां गांव इस्हाक में किराए पर रहते हैं। उसी गांव में उसका भाई दसाई भी रहता है। तीन जुलाई की रात उसकी पुत्रवधू मुन्नी देवी बच्चों को खाना खिलाकर सो गई थी। रात को करीब सवा 12 बजे उसके पोते की आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी मां बिस्तर पर नहीं थी।
विज्ञापन

जांच करने उसकी मां का शव बाथरूम में मिला। मामले में पहले पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। उसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी दसाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी दसाई ने कबूल किया कि तीन जुलाई की रात को उसने गलत काम करने के इरादे से मुन्नी देवी के साथ जबरदस्ती की थी। उसके विरोध करने उसने गला दबाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज वापस करने के लिए तंग करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में सामने आया है कि मुन्नी देवी के पति राजेश ने आरोपी दसाई से कुछ कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने से पहले ही राजेश की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस पर राजेश के आश्रित परिवार को पांच लाख रुपये क्लेम मिला था। आरोपी मुन्नी देवी को क्लेम से अपना कर्ज वापस लेने के लिए तंग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed