फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Celebrated attendance day by blockade under ceiling plan

सिलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर मनाया उपस्थिति दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Celebrated attendance day by blockade under ceiling plan
जिला पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी करके पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया। इस संबंध में जिलेभर में 11 स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि पुलिस उपस्थिति दिवस पर जिले में 11 स्थानों पर नाके लगाकर विशेष नाकाबंदी की गई। इसके साथ-साथ 48 पैदल पेट्रोलिंग पार्टियों ने गलियों, सड़कों, मार्केट, बाजार, सेक्टरों, कॉलोनियों सहित सार्वजनिक स्थानों पर गश्त पर लगाई। यातायात व्यवस्था व दैनिक ड्यूटियों के अतिरिक्त 250 पुलिस के कर्मचारियों व अधिकारियों ने जनता के बीच उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

कहा कि जिले में मोहन नगर चौक, पुराना बस अड्डा, देवीलाल चौक, पिपली चौक, सेक्टर-दो/तीन कट, इंद्री चौक लाडवा, बराड़ा रोड शाहाबाद, कुम्हार माजरा, पंजाब बॉर्डर टयूकर, अधोया व बस अड्डा पिहोवा पर विशेष नाके लगाए गए। इसमें सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, 25 चीता राइडर्स, पीसीआर, स्कूटी व नाकाबंदी के दौरान 103 वाहन सड़कों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed