फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CBC machines poor, patient upset

सीबीसी मशीन खराब, मरीज परेशान

Sun, 23 Aug 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Sun, 23 Aug 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
CBC machines poor, patient upset
जिला मुख्यालय पर स्थित एलएनजेपी अस्पताल में इनदिनों मरीज व्यवस्था की मार झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सुविधाओं के नाम पर मरीजों पर दोहरी मार पड़ रही है। हालात ये हैं कि एक ओर प्रदेश सरकार की ओर से मरीजों के सारे टेस्ट फ्री किए जा रहे हैं, वहीं कुरुक्षेत्र अस्पताल में मरीजों को निजी लैबोरेटरी का सहारा लेना पड़ रहा है। इसका बड़ा कारण ये है कि पिछले चार दिनों से अस्पताल की लैबोरेटरी में रखी कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) मशीन खराब पड़ी है।

जिस कारण अस्पताल में जांच करवाने आ रहे मरीजों को निजी लैब में टेस्ट कराने पड़ रहे है। अस्पताल में आए मरीजों ने बताया कि वे कई दिनों से अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, सैंपल तो यहां के कर्मचारी ले रहे हैं, लेकिन आज हमें न तो रिपोर्ट नहीं दी गई न ही कर्मचारी सही ढंग से बात करते हैं।
विज्ञापन


ओपीडी में पहुंचते हैं 600 से 1900 मरीज
एलएनजेपी अस्पताल में रोजाना करीब 1600 से 1900 मरीज ओपीडी में अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा करीब 250 से 300 के बीच इनडोर मरीज भी दाखिल होते हैं। यह अस्पताल सौ बेडेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से रोजाना लैबोरेटरी में टेस्ट कराने वाले मरीजों की संख्या भी 300 से 500 तक पहुंच जाती है। ऐसे में लोगों की हालत काफी खराब होती है। हालात ये रहते हैं कि मरीज सुबह से दोपहर तक जांच के लिए लाईन में लगे रहते हैं, लेकिन जब नंबर आता है तो पता चलता है कि सीबीसी मशीन तो खराब है जिस कारण जांच तो हो नहीं सकती और मरीजों को निजी लेबोरेटरी की ओर रुख करना पड़ता है।

इससे एक तो मरीज का समय बर्बाद हो जाता है और साथ ही जांच के लिए अगले दिन का इंतजार भी करना पड़ता है।

ये टेस्ट करती है मशीन
कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) मशीन में कई प्रकार के टेस्ट होते है। इस मशीन में प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबीन, डीएलसी, टीएलसी आदि टेस्ट होते हैं।

आजकल जिस तरह से मौसम खराब चल रहा है ऐसे में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इनमें अधिकतम बुखार आदि के मरीज शामिल रहते हैं। जिनका ब्लड टेस्ट होना अनिवार्य है। इसके अलावा वे मरीज भी अपना टेस्ट कराने पहुंचते हैं जिनका ऑपरेशन आदि होना है।  

ये कहते हैं मरीज
राजेश शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को एलएनजेपी अस्पताल की लैब में रक्त जांच के लिए दिया था, लेकिन आज तक रिपोर्ट नहीं। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने दोबारा रक्त का सैंपल देने को कहा और बताया कि जो सैंपल पहले दिया था वह तो गुम हो गया है। एक अन्य मरीज बीर सिंह ने कहा कि मेरा ऑपरेशन होना है। इसके लिए 19 अगस्त को रक्त जांच के लिए दिया था, लेकिन रिपोर्ट देने की बजाए कहा कि मंगलवार को आना और दोेबारा रक्त देने पर जांच होगी।


कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) मशीन पिछले चार दिन से खराब होने की मुझे जानकारी है। इस मशीन को ठीक करवाने के लिए इंजीनियर को सूचना दे दी है। वह सोमवार को आकर मशीन को ठीक कर देगा।
डॉ. मुकेश, एमएस एलएनजेपी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed