फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Caution: For five days the scorching heat will disturb a lot, Kurukshetra

सावधान ः पांच दिन प्रचंड गर्मी करेगी खूब परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Caution: For five days the scorching heat will disturb a lot, Kurukshetra
धूप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा डालकर जातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रचंड गर्मी ने कई दिनों से खूब परेशान किया हुआ है। जून माह में अब तक राहत का एक पल भी लोगों को नसीब नहीं हुआ है, लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से लगातार चार दिन बारिश होने की 50 से 70 प्रतिशत संभावना है, जिससे कई दिनों की गर्मी से राहत पहुंचेगी।
इतना ही नहीं इन दिनों अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। यह सूचना काफी राहत देने वाली, लेकिन बारिश से पहले पांच दिन गर्मी अपना पूरा प्रचंड रूप दिखाएगी। रविवार से वीरवार तक पारा 44 से नीचे आने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को भी दिन और रात गर्मी ने लोगों को खूब सताया। सुबह साढ़े नौ बजे ही सूर्य देव की तपिश घर से बाहर निकले लोगों को झुलसाने लगी। दोपहर 12 बजे तक तो लोगों की हालत पतली हो गई। दिन तो दिन रात को भी कूलर व पंखे गर्म हवा फेंकते रहे। देर शाम करीब सात बजे कुछ देर के लिए मौसम में बदलाव आया और हवा चलने लगी, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से गर्मी चुभने लगी। दिन में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 30 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को 44/30, मंगलवार को 44/31, बुधवार को 44/32, वीरवार को 44/30, शुक्रवार को 38/28 बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना, शनिवार को 33/27 बारिश होने की 70 प्रतिशत संभावना, रविवार को 32/26 बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना और सोमवार को 32/25 बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed