फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cash looted from liquor contract on the strength of pistol, Kurukshetra

पिस्तौल के बल पर शराब ठेके से नकदी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cash looted from liquor contract on the strength of pistol, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव जंधेड़ी मोड पर एक बदमाश दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर शराब के ठेके से आठ हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। थाना शाहाबाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं केयूके थाना के अंतर्गत शराब ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने ठेकेदार को फोन करके धमकाया कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह उसे जान से मार देेगा।
पहले मामले में रोहित वासी गांव यारा थाना शाहाबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि वह गांव जंधेड़ी के मोड़ पर बने शराब के ठेके पर नौकरी करता है। उसके पास शुक्रवार करीब साढ़े पांच ठेकेदार राजेश वासी गन्नौर हिसाब करने के लिए आया था। उसी समय ठेके के सामने एक सफेद रंग की रिट्ज कार आकर रुकी। कार से एक युवक उतरा और ठेके का गेट खोलकर अंदर घुस गया। उसने पिस्तौल निकाली और उन पर तानकर एक साइड होने की धमकी दी।
विज्ञापन

डर के कारण वह दोनों एक तरफ खड़े हो गए और वह व्यक्ति गल्ले से सारा कैश निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए कार में बैठकर फरार हो गया। उसके जाने के बाद गल्ले की जांच की गई तो गल्ले से करीब आठ हजार रुपये लूटे गए थे। अपने स्तर पर इधर-उधर से तलाश की तो जानकारी मिली कि वारदात को अंजाम देने वाला सुल्तान सिंह वासी ढंगाली हो सकता है। शिकायत पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में सुल्तान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में प्रवीन उर्फ बीनू वासी अमीन ने केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि शुक्रवार दोपहर दो बजकर 19 मिनट पर उसके पास कॉल आई, जिसमें शोकी ने कहा कि उसका शराब का ठेका है। उसने धमकी देते हुए कहा कि उसको 50 हजार रुपये महीना देना होगा। नहीं देने पर वह ठेके पर आकर तोड़फोड़ करेगा और उसे गोली से मार देगा। अगर ठेका चलाना है तो उसे 50 हजार रुपये महीना देना होगा या फिर ठेका छोड़ना होगा। शिकायत पर पुलिस ने शोकी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed