फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered for child marriage

बाल विवाह करने के आरोप में मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Case registered for child marriage
शाहाबाद। पुलिस ने बाल विवाह करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसकी शादी राज नाम के युवक से हुई थी और उसके पास तीन बच्चे हैं। कुछ समय बाद आपसी झगड़े के कारण वह अलग हो गए। दोनों ने अलग-अलग दूसरा विवाह कर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी को चार माह पहले राज यह कहकर ले गया था कि वह उसे पढ़ाएगा और उसकी अच्छी जिंदगी बनाएगा। कुछ दिन पहले उसके पास फोन आया जिस पर उसकी बेटी बात कर रही थी। बेटी ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी कर दी है तथा लड़का ज्यादा उम्र का है। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती इसलिए उसे यहां से ले जाओ। उसकी बेटी यह भी नहीं बता सकी कि वह कहां रह रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने जब इस संबंध में राज से बात की तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। शिकायत में कहा गया कि आरोपी उसके 16 साल के लड़के को भी ले गया था, जिसकी उसे चिंता हो रही है। शिकायत में कहा गया कि राज नशे का आदी है वह न तो फोन पर बात करवाता है और न ही कुछ बताता है। पुलिस ने मामला दर्ज करजांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed