फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered against wife after five months for swallowing poisonous substance by husband

Kurukshetra News: पति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के मामले में पांच माह बाद पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Case registered against wife after five months for swallowing poisonous substance by husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। कलसा गांव में जहरीला पदार्थ निगलने से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने पांच महीने बाद मामला दर्ज किया है। मृतक के पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करके मामले को दबाने के आरोप लगाए थे। अब उसकी शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने का मामला दर्ज किया है।

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में रुलदू राम निवासी कलसा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे बलदेव सिंह की शादी सप्रिन्न कौर के साथ 2015 में हुई थी। उसकी पुत्रवधू सप्रिन्न कौर के व्यवहार की वजह से उनके परिवार में हमेशा क्लेश रहता था। उसने भी कई बार अपनी पुत्रवधू को समझाने का प्रयास किया, मगर हालात नहीं सुधरे। उसका बेटा हर रोज होने वाले लड़ाई-झगड़े से तंग था। 23 जुलाई की सुबह से उसके बेटे का सुप्रिन्न कौर के साथ झगड़ा हुआ था। हर रोज होने वाले क्लेश से तंग आकर उसके बेटे बलदेव सिंह ने उसकी पत्नी को जहर खाकर जान देने की चेतावनी दी थी। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसे और उकसाया, जिसके चलते ही बलदेव सिंह ने घर में पहले से रखा हुआ जहरीला पदार्थ निकल लिया था, जिससे उसकी हालत खराब हो गई थी। अगले दिन निजी अस्पताल में बलदेव सिंह ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके हवाले कर दिया था। उस समय उसकी पुत्रवधू ने किसी तरह से मामला दबा दिया था। कुछ दिन बाद आरोपी घर का सामान और जेवर लेकर अपने मायके चली गई थी। अब मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे पूरी घटना की जानकारी उसको दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ भादस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed