फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered against two nominated and 20 others for assault

मारपीट करने के आरोप में दो नामजद व 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two nominated and 20 others for assault
पुलिस ने घर से बाहर बुलाकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को नामजद करते हुए उनके 20 अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने हमले से पहले शिकायतकर्ता के साथ फोन पर गाली गलौज भी की थी।
विज्ञापन

टबरा निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को वह अपने घर में काम कर रहा था। उसी समय पंकज राणा वासी टगौर व पराग गिर वासी जडाना अपने 15-20 साथियों के साथ गांव में आए और उसे बहाने से घर के बाहर बुला उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उस तलवार व डंडों से हमला करके घायल कर दिया। गांव की महिलाओं ने बीच बचाव करते हुए उसे छुड़वाया। इस दौरान उन्हें भी चोटें लगी हैं। इससे पहले उसके फोन पर कई नंबरों से धमकियां दी गई और बाद में उस पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी जाते वक्त उसे जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed