फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered against six for molestation and cheating

छेड़छाड़ और धोखाधड़ी करने के आरोप में छह पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case registered against six for molestation and cheating
दहेज के प्रताड़ित करने, छेड़छाड़ करने और धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने सरपंच सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। झांसा थाना पुलिस को सौंपी शिकायत में गांव रामनगर लुखी वासी एक महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रेमपुरा जिला कैथल वासी मनदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल पक्ष उसे अधिक दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। शादी से पहले उन्हें बताया गया था कि मनदीप सिंह पुर्तगाल में रहता है और शादी के बाद उसे भी विदेश में ले जाएगा, लेकिन शादी के बाद आरोपी उसे विदेश नहीं लेकर गया। आरोप लगाया कि उसने अपने पति को उसकी भाभी के साथ गलत हरकत करते हुए पकड़ा है, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों से सारी बात बताई तो उन्होंने उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला कर अर्ध बेहोशी की हालत में त्रिलोचन सिंह और सोहन सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उनकी हरकतों से तंग आकर उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई तो उसके पिता ने ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया। बताया कि संतोखपुरा के सरपंच तरसेम सिंह ने ससुराल पक्ष की जिम्मेवारी ली और कहा कि वह ससुराल पक्ष से मामला सुलझाए बिना विदेश जाने नहीं देगा, लेकिन उसने उनके साथ धोखा किया और आरोपी मनदीप व त्रिलोचन सिंह विदेश भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति मनदीप सिंह, सास सतवंत कौर, अंजू कौर पत्नी कुलविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह पुत्र सोहन सिंह, ससुर सोहन सिंह व गांव संतोखपुरा जिला कुरुक्षेत्र के सरपंच तरसेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रणबीर सिंह कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed