फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered against seven for tax evasion

टैक्स चोरी कर अवैध रूप से शराब बेचने व रखने के आरोप में सात ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven for tax evasion
सदर थाना पुलिस ने सरकार का टैक्स चोरी कर शराब बेचने और अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में करिंदे सहित सात शराब ठेकेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। ठेके के समीप बने खोखे से मिली शराब की कुछ बोतलों पर मार्का भी नहीं था। पुलिस ने शराब के ठेके और खोखे से 330 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा दो प्रभारी मलकीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पिपली में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव शादीपुर में बने ठेका शराब देशी और अंग्रेजी जिसके मालिक सोनीपत निवासी अमन ठेकेदार, दिनेश ठेकेदार, शीशपाल ठेकेदार, रवि ठेकेदार, रिक्की ठेकेदार, रिंकु ठेकेदार हैं। उन्होंने ठेके के पास एक लकड़ी का खोखा रखा है और इन सभी ने उस खोखे में सरकार और लोगों को धोखा देने की नीयत से कहीं से भारी मात्रा में नाजायज शराब लाकर रखी है। खोखे में से शराब को थोड़ी-थोड़ी करके ठेके पर रखकर बेचते हैं और उन शराब की कुछ बोतलों पर कोई लेबल नहीं लगा हुआ है। कुछ बोतलों पर जो लेबल लगा हुआ है उन पर कोई तिथि और बैच नंबर नहीं लिखा हुआ।
विज्ञापन

शराब के ठेके पर लाडवा निवासी दर्शन सिंह को लगाया हुआ है। जो शराब लेने वाले ग्राहकों को खोखे में से नाजायज और नकली शराब देता है। एसआई सुरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो खोखे के अंदर एक व्यक्ति मिला। काबू करने पर उसने अपना नाम लाडवा निवासी दर्शन सिंह बताया। खोखे में और शराब के ठेके पर भारी मात्रा में शराब मिली। दर्शन सिंह से शराब के बारे में पूछताछ की तो वह परमिट और लाइसेंस नहीं दिखा पाया। उसने बताया कि वह अपने मालिकों के कहने पर शराब बेचता है। इस बारे में आबकारी विभाग को सूचित किया। खोखे में 10 पेटी देसी शराब बरामद हुई। चार पेटी शराब पर कोई मार्का नहीं था। शराब के ठेके पर 12 पेटी शराब देशी मिली और आधी पेटी देसी शराब सहित 150 बोतल शराब है जिस पर क्लब माल्टा का मार्का लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed