फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered against one for molesting woman and saying caste indicator

महिला के साथ छेडछाड करने व जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में एक पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Case registered against one for molesting woman and saying caste indicator
पुलिस ने चारा काट रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने और उसे जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 मार्च को पशुओं के लिए चारा लेने के लिए बाजीगर डेरे के पिछली तरफ गई थी। चारा काटने के दौरान मुखत्यार सिंह उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर भी जब वह नहीं माना तो उसने अपनी दरांती उठा ली तो मुखत्यार सिंह ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। इसके बाद वह घर आ गई और अपने पति को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पिहोवा के डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव में जाकर पूछताछ की है। हर पहलू को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed