फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   case on 35 people with surpunch

सरपंच समेत 35 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 29 Feb 2016 01:01 AM IST
अमर, उजाला ब्यूरो/लाडवा।
अमर, उजाला ब्यूरो/लाडवा। Updated Mon, 29 Feb 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन

बन गांव में एक विवादित प्लॉट में बनी चारदीवारी गिरानेे के मामले में बन गांव के ही रहने वाले आजम अली की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सरपंच केसरा देवी, उसके पति विपिन, जेठ जितेंद्र कुमार समेत 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं सरपंच केसरा देवी की शिकायत पर भी पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत में नामजद इन 9 लोगों में से आजम अली खान, कासिम, फिरोज खान, पंकज व ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे पक्ष से पुलिस ने नामजद सतीश कुमार कुमार, विपिन कुमार, सतीश, मदन लाल, संजय, राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बन गांव में शनिवार को कुछ लोगों ने विवादित जमीन पर बनी चारदीवारी को गिरा दिया था। इसके बाद गांव के आजम अली खान ने लाडवा पुलिस को शिकायत की थी कि गांव की सरपंच समेत 26 लोगों ने न केवल उसकी चारदीवारी को गिरा दिया, बल्कि धमकी भी दी और उसके पशुओं को भी डंडे मारकर खोल दिया। वहीं गांव की सरंपच केसरा देवी ने भी आजम अली समेत 9 लोगों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके घर पर आकर धमकी दी। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक गुरमेल सिंह गांव में पहुंचे और मामले की जांच कराई। जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश भी उपाधीक्षक ने दिए। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें से 11 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed