फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Camped on the railway track, the road became difficult

रेलवे ट्रैक पर डाला डेरा, मुश्किल हो गई डगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Camped on the railway track, the road became difficult
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने जैसे ही सुबह जिले के मुख्य मार्गों सहित रेल मार्ग पर डेरा डाला तो लोगों की डगर मुश्किल में पड़ गई। धरने पर बैठे किसानों ने खूब हुक्का गुड़गुड़ाया, लेकिन भारत बंद के चलते बीच रास्ते फंसे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ राहगीर इधर-उधर से रास्ता पूछ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए, लेकिन ज्यादातर राहगीर यहीं फंसे रह गए। कुरुक्षेत्र डिपो से सुबह पांच बजे बसें रवाना जरूर हुई, लेकिन मार्ग जाम होने के चलते वापस लौटना पड़ा। हालात सामान्य होने तक हरियाणा रोडवेज परिवहन ने शाम चार बजे तक सभी बस सेवाएं स्थगित कर दी। उधर, किसानों द्वारा शाहाबाद रेलवे ट्रैक पर दिए जा रहे धरने के चलते आंबेडकर नगर से माता वैष्णो देवी कटरा जा रही ट्रेन का ठहराव सुबह सात बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन पर करना पड़ा। जंक्शन पर फंसे यात्रियों के लिए एसजीपीसी की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

यात्री राजीव कुमार ने बताया कि पिहोवा में उसके रिश्तेदार बीमार है। इसलिए आज सुबह यमुनानगर से पिहोवा के लिए रवाना हुआ था, लेकिन यमुनानगर से कोई बस न होने के चलते उसने डेढ़ सौ रुपये में ऑटो किराए पर किया। वह ऑटो से कुरुक्षेत्र तो पहुंचे, लेकिन आगे पिहोवा के लिए कोई साधन नहीं मिला। सुबह से वह कुरुक्षेत्र के नए बस स्टैंड पर फंसा हुआ है।
विज्ञापन

यमुनानगर निवासी संदीप ने बताया कि दिल्ली से पुणे की फ्लाइट पकड़नी थी। सुबह ही घर से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुआ था, ताकि यहां से ट्रेन में सवार होकर आसानी से दिल्ली पहुंच सकें, लेकिन ट्रेन रद्द होने के चलते वह नहीं जा सका। उसने सोचा कि वह नए बस स्टैंड से किसी बस के जरिए दिल्ली पहुंच जाएगा, क्योंकि शाम 4 बजे की उसकी दिल्ली से पुणे की फ्लाइट थी, लेकिन कोई साधन नहीं मिला। इसी कारण उसे अब फ्लाइट छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री गुरशरण, सुरेंद्र राम, अखिलेश व तेज सिंह ने बताया कि रविवार को वह पानीपत से कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए आए थे। उन्हें मालूम नहीं था कि सोमवार को भारत बंद है। सोमवार सुबह से ही बस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोई बस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed