फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Calling himself a policeman, the vicious thug absconded with 25 thousand from two people, case registered

खुद को पुलिसकर्मी बताकर शातिर ठग दो लोगों से 25 हजार लेकर फरार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Calling himself a policeman, the vicious thug absconded with 25 thousand from two people, case registered
(कुरुक्षेत्र) पिहोवा। अंबाला रोड पर बाइक सवार दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो लोगों से 25 हजार रुपये ठग ले गए। थाना सिटी पुलिस ने आरोपियोें पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में पिहोवा के रहने वाले रवि कुमार ने बताया कि वह दोपहर को गांव संधौला के वड़ैच फार्म में रहने वाले बुजुर्ग स्वर्ण सिंह के साथ अंबाला रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पेमेंट लेने आया था। यहां पर उसने बैंक से पांच हजार व स्वर्ण सिंह ने 20 हजार रुपये निकलवाए थे। उसके बाद वह स्वर्ण सिंह को बाइक के पीछे बैठाकर चल दिया। अंबाला रोड मेन चौक के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उन्हें आवाज देकर रोक लिया।
विज्ञापन

इनमें से एक युवक ने कहा कि वे पुलिस में हैं और पीछे किसी औरत का बैग गिर गया है। इस बैग लाखों रुपये थे। इसी सिलसिले में वे चेकिंग कर रहे हैं। जो बैग गुम हुआ है उसके नोटों पर स्टैंप लगी है, उन्हें नोट चेक करने हैं। जब उन्होंने अपनी जेब में रखे पैसे बाइक सवार लोगों को दिखाए तो यह लोग उन्हें अपने पीछे चौक पर आने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक युवक फोन पर बातचीत करते हुए बाइक पर चला गया और दूसरा नोट की जांच करने लगा। कुछ देर बाद बाइक सवार युवक आया और अपने साथी को बाइक पर बैठाकर उनके रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दो मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें शातिर ठग एक दुकानदार और एक यात्री के साथ ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed