फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Call to assimilate Bapu's thoughts, Kurukshetra

बापू के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Call to assimilate Bapu's thoughts, Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कुल - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों व धार्मिक संगठनों ने अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचंद महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया व श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर शिक्षण संस्थानों में वेबिनार, प्रतियोगिताएं व श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वहीं सामाजिक संस्थाओं ने वैचारिक गोष्ठी आयोजित कर महात्मा गांधी के विचार अहिंसा परमो धर्म को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
रेलवे रोड स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुधा ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में धारण करने की जरूरत है, उनके आदर्शों पर चलकर देश व प्रदेश के विकास में निस्वार्थ भाव से अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर कृष्ण लाल अरोड़ा, चरणजीत मक्कड़ कुलदीप, श्याम जुनेजा, गौरव जुनेजा, अशोक भारद्वाज, दीपक बठला व अमित शर्मा ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा भी गांधी पार्क में पहुंचे और महात्मा को याद किया। उधर, उपमंडल अधिकारी नागरिक नरेंद्र पाल मलिक ने लघु सचिवालय के प्रांगण में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, पुलिस के जवानों ने बिगुल बजाकर और 2 मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य अधिकारियों ने विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम के प्रांगण में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी व दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. मंजूला चौधरी व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ मुख्य रूप से मौजूद रहे।

वहीं, मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि सत्य, अहिंसा, समानता, शांति व मानवीय मूल्यों को महत्व देने वाला महात्मा गांधी का दर्शन अधिक प्रासंगिक है। ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम के हरियाणा स्टेट सेक्रेटरी एवं हरियाणा प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अंकित गुप्ता ने कहा कि गांधी एक दूरदर्शी नेता व महान समाज सुधारक थे। उनके महान व्यक्तित्व से देश भक्ति व देश सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार रंबा ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed