फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   By running a special campaign, the police checked the records of hotels, lodges and Dharamshalas.

Kurukshetra News: विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने जांचे होटल, लॉज और धर्मशाला के रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
By running a special campaign, the police checked the records of hotels, lodges and Dharamshalas.
कुरुक्षेत्र। होटल के रिकॉर्ड की जांच करते थाना शहर थानेसर के प्रभारी दिनेश कुमार।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने होटल, लॉज, धर्मशाला सहित अन्य स्थानों की जांच की। अभियान के लिए पुलिस की 22 टीमें गठित की गई थी। इन टीमों ने जिलेभर में जांच अभियान के तहत 92 होटल, लॉज, धर्मशाला व अन्य स्थानों की जांच की। साथ ही पुलिस ने होटल, लाॅज और धर्मशाला संचालकों को कानून के दायरे में रहकर काम करने तथा शराब न पिलाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस ने उनके रिकॉर्ड की भी जांच की। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगह से पांच बोतल अंग्रेजी शराब, 40 लीटर लाहन, 6.65 ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं सट्टा खाईबाड़ी करने के आरोप में एक सटोरियों को काबू किया। उसके कब्जे से सट्टे की राशि के 1270 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि शराब बेचने और पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी अभियान चलाए जाएंगे। अवैध कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed