फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   By dint of fire extinguishing equipment, refuse expire ratnavali

एक्सपायर अग्निशमक यंत्रों के सहारे मना रत्नावली

Sat, 31 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 31 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया राज्यस्तरीय समारोह रत्नावली में अव्यवस्थाएं भी रहीं। चार दिनों तक चले रत्नावली कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा दांव पर रही। 

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य आयोजन स्थल ऑडिटोरियम के वीआईपी गेट पर भी एक्सपायरी सिलेंडर टंगे रहे। यदि कोई अनहोनी हो जाती तो सैकड़ों जिंदगी दांव पर लग सकती थीं। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि रत्नावली महोत्सव के पहले ही दिन आरके सदन में अग्निशमन यंत्र एक्सपायर होने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद केयू प्रशासन ने आरके सदन में लगे अग्निशमक यंत्रों को सही करा दिया, लेकिन अन्य स्थानों पर टंगे दर्जनभर अग्निशमक यंत्रों की जांच नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया सेंटर, ऑडिटोरियम का वीआईपी एंट्री गेट, रि-इवेल्यूएशन ब्रांच, लैंग्वेज लैब और इंटर्नल क्वालिटी अस्योरंस सेल आदि स्थानों पर एक्सपायर अग्निशमन यंत्र टंगे रहे। लेंग्वेज लैब और एश्योरेंश सेल यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर कार्यालय के पास है। 


पिछले वर्ष रत्नावली से पहले लगी थी आग 

रत्नावली महोत्सव 2014 से चंद घंटों पहले भी यूनिवर्सिटी के सुरक्षा प्रबंध धरे-धराए रह गए थे। इस दौरान ऑडिटोरियम हॉल में लगी आग ने लाखों का नुकसान किया था।

  

अग्निशमन यंत्रों का चार्ज नहीं: डा. गुप्ता  

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि उनके पास अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था संबंधी कोई चार्ज ही नहीं है। यदि भविष्य में इनके रख-रखाव की जिम्मेदारी उन्हें दी जाती है, तो वे इन पर ध्यान अवश्य देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed