फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Buying the paddy in the Anaj mandi

अनाजमंडी में पहुंची धान की पहली खेप, आढ़तियों ने 2533 रुपये प्रति कुंतल बोली लगाकर की खरीदारी

Sat, 07 Sep 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Buying the paddy in the Anaj mandi
Buying the paddy in the Anaj mandi - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। पिपली अनाजमंडी में धान की फसल की आवक शुरू हो गई है। शुक्रवार को अनाजमंडी में धान 1509 किस्म बिकवाली के लिए आया। मंडी में धान की पहली फसल पहुंचने से आढ़ती भी उत्साहित हुए। आढ़तियों ने उत्साहित होकर फसल की खरीद के लिए बोली लगाई। पिपली अनाजमंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजीव गोयल ने बताया कि धान के सीजन की शुरूआत शुक्रवार को मंडी में धान 1509 किस्म से शुरू हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडी में धान की पहली खेप पहुंचने से आढ़ती वर्ग उत्साहित हुआ। आढ़तियों ने धान को खरीदने के लिए बढ़ चढ़ कर बोली लगाई। श्रीराम फर्म ने 2533 रुपये प्रति क्विंटल की सबसे ऊंची बोली लगाकर धान को खरीद लिया। उन्होंने बताया कि अभी धान की पहली खेप मंडी में पहुंचने से आढ़ती वर्ग उत्साहित होने के साथ साथ आश्वस्त भी है कि इस बार धान का सीजन अच्छा लगेगा। खेतों में धान की फसल से अच्छी पैदावार होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आढ़तियों ने धान की खरीद करने के लिए अभी से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। आढ़तियों को उम्मीद है कि मंडी प्रशासन धान की खरीद में आढ़तियों का समुचित सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed