फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Broken laptop hangover drug candidate, beat policemen, Kurukshetra

नशे के खुमार में अभ्यर्थी ने तोड़े लैपटॉप, पुलिसकर्मियों ने की धुनाई

Fri, 01 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 01 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Broken laptop hangover drug candidate, beat policemen, Kurukshetra
युवक की हालत हुई गंभीर - फोटो : Amar Ujala
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान नशे का दंश थम नहीं रहा है। गुरुवार को भी नशा एक और अभ्यर्थी के सिर चढ़ कर बोला। इसके बाद बाद बेकाबू हुए इस अभ्यर्थी ने भर्ती प्रक्रिया में उपयोग किए जा रहे चार लैपटॉप तोड़ दिए। काबू करने में एक पुलिस इंस्पेक्टर को चोट भी लगी है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थी की जमकर धुनाई की। खास बात यह है कि अभ्यर्थी ने उत्पात उस वक्त मचाया जब वह दौड़ तय समय पर पूरी करने के बाद अपने अंगूठे का निशान लगाने काउंटर पर पहुंचा था। बाद में उसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह की दौड़ प्रक्रिया के दौरान कैथल जिले सांच गांव का सतीश पुत्र पालेराम भी दौड़ में शामिल हुआ था। बताया जाता है कि सतीश ने अपनी दौड़ निर्धारित समय में पूरी कर ली थी। समय पर दौड़ पूरी करने वालों का फीनिशिंग प्वाइंट पर भी नाम लिखा जाता है और वहां उनके अंगूठे का निशान भी लिया जाता है। दौड़ पूरी करने के बाद सतीश को भी काउंटर पर भेजा गया।
विज्ञापन


नॉर्मल हालत में वह काउंटर पर पहुंचा, लेकिन अचानक बहकी बहकी बातें करने लगा और उत्तेजित हो गया। वहां मौजूद अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया और लैपटॉप उठा कर फेंकना शुरू कर दिया। उसने चार लैपटॉप तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने पुलिसकर्मी को पिलाई डांट
जब पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी उसे काबू करने पहुंचे तो उसने एक पुलिसकर्मी से भी धक्का मुक्की कर दी। इस धक्कामुक्की में एक इंस्पेक्टर के पैर में चोट भी लग गई। जब सतीश ज्यादा ही बेकाबू होने लगा तब पुलिसकर्मियों ने उसकी धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पॉलिक्लिनिक से उसे एलएनजेपी भेजा गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया था। सूचना मिलने पर एसपी सिमरदीप सिंह भी भर्तीस्थल पर पहुंचे और सतीश द्वारा की गई तोड़फोड़ को देखकर नाराज हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मी को जमकर डांट पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed