{"_id":"627ebb9325b18e72c90ec289","slug":"broke-the-locks-of-the-chemist-s-shop-one-arrested-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1081081141","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट की दुकान के ताले तोड़े, एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्ट की दुकान के ताले तोड़े, एक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात शाहाबाद कुटिया रोड पर स्थित एसके मेडिकल के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। साथ के एक घर के मालिक ने लोगों की मदद के एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
दरअसल रात में चोर मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ रहे थे। इसी बीच दुकान के साथ स्थित घर के मालिक मलकिंद्र सिंह ने छत से उन्हें देख लिया और अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख चोर अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। मलकिंद्र सिंह व उनके बेटों ने चोरों की पीछा किया और तीन में एक चोर को पकड़ लिया। इसी बीच अन्य लोग भी घरों से बाहर निकल आए और आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मोटरसाइकिल भी पुलिस को सौंप दी गई।
सुबह मार्केट के दुकानदार हरीश कवात्रा के नेतृत्व में एकत्रित होकर पुलिस चौकी गए, जहां पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के सामने लोगों से कहा कि उसने चोरी नहीं की वह तो चंडीगढ़ के खालसा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। उसने कहा कि वह चंडीगढ़ का रहने वाला है और अपने मामा के घर जा रहा था, लेकिन रास्ते में दो मोटरसाइकिलों चालकों से उसने लिफ्ट ली थी और वह उसे शाहाबाद ले आए और शटर तोड़ने लगे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी महिपाल सिंह ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।