फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brahma marriage is the best among all marriages: Anil Shastri

सभी विवाहों में ब्रह्म विवाह ही सर्वश्रेष्ठ : अनिल शास्त्री

Wed, 22 Feb 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 22 Feb 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Brahma marriage is the best among all marriages: Anil Shastri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गौ गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति की पहल पर लोटस ग्रीन सिटी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ मंगलवार को भी जारी रहा। समिति के संस्थापक अध्यक्ष व प्रसिद्ध कथा वाचक भागवत प्रवक्ता अनिल कुमार शास्त्री वेदाचार्य ने उपस्थित श्रोताओं को प्रवचन में बताया की हमारे धर्म शास्त्रों में 16 प्रकार के संस्कारों का वर्णन किया गया है। आज के परिपेक्ष्य में मुख्य संस्कार विवाह संस्कार है। उन्होंंने कहा विवाह संस्कार ठीक से होना चाहिए अगर अगर विवाह संस्कार अच्छा होगा तो संतति भी अच्छी होगी। कथावाचक अनिल शास्त्री ने बताया कि हमारे धर्म शास्त्रों में आठ प्रकार के विवाह का चर्चा किया गया है उन सभी विवाहों में ब्राह्मण विवाह ही श्रेष्ठ विवाह है।

उन्होंने कहा कि विदर्भ राज नरेश की पुत्री महारानी थी। रुक्मणी का विवाह भाई रुक्मी ने मगध नरेश शिशुपाल के साथ में निश्चित किया था। भाई रुक्मी को यह पता नहीं था कि मेरी बहन रुकमणी साक्षात लक्ष्मी की अवतार है। रुकमणी को वह सामान्य कन्या समझता था, इसलिए सामान्य जीव के साथ में विवाह करना निश्चित किया किंतु रुकमणी अपने भाई के मानसिक विचारों से पूर्णतया परिचित थी।
विज्ञापन

इसलिए रुकमणी ने अपने विवाह हेतु द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण को अपने कुल पुरोहित व ब्राह्मण द्वारा एक पत्र भेजा उस पत्र में भगवान श्री कृष्ण की बहुत सारी विशेषताओं का वर्णन करते हुए बतलाया था, कि मैं साक्षात लक्ष्मी की अवतार हूं आप जानते हैं। इसलिए मेरा पानी ग्रहण विवाह आदि संस्कार आपके साथ में होगा तो उचित होगा इसलिए आपसे प्रार्थना करती हूं कि आप समय पर पधार कर और मंदिर के गर्भगृह में ही भगवती महामाया गोरी को निवेदन अर्चन वंदन पूजन करके आपके साथ ही द्वारिका चलूंगी और आप द्वारिका में ही शास्त्रीय वैदिक परंपरा के अनुसार विवाह आदि संस्कार कर लीजिए। इस अवसर पूर्व पार्षद अमित गर्ग सैंकी, वरुण गुप्ता, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. आनंद सिंह,रंगनाथ शास्त्री, डॉ.रिषी शर्मा, डॉ. सुखबीर सिंह, जेपी शास्त्री, विकास गर्ग, हरीश गर्ग विमला गर्ग, राजेश शर्मा, अमनदीप कौर, राखी गोयाल,भावना शर्मा, प्रवीण देवी, नीरज देवी, सरिता देवी, मीरा सिंह, सोनिया धारीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed