फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bole So Nihal Sat Sri Akal reverberated from Pehowa, Pehowa

बोले सो निहाल सतश्री अकाल से गूंज उठा पिहोवा

Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bole So Nihal Sat Sri Akal reverberated from Pehowa, Pehowa
बोले सो निहाल सतश्री अकाल से गूंज उठा पिहोवा - फोटो : Amar Ujala
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर की ओर से सजाए गए महान एवं विशाल नगर कीर्तन का धर्मनगरी पिहोवा में संगत ने उत्साह के साथ स्वागत किया। गुरुद्वारा बोउली साहिब में संगत ने पुष्प वर्षा कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब के समक्ष शीश नवाया। गुरुद्वारा बोउली साहिब में बाबा महिंदर सिंह, एसजीपीसी वरिष्ठ उप प्रधान रघुजीत सिंह विर्क, एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार भूपेंदर सिंह असंध, हरभजन सिंह मसाना, शिअद हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा, अकाली नेता जगतार सिंह, तजिंदर सिंह स्यहपोश, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर सुखदेव सिंह, सिख मिशन हरियाणा के प्रभारी भाई मंगप्रीत सिंह, सब ऑफिस प्रभारी परमजीत सिंह, गुरुद्वारा नाडा साहिब के मैनेजर रणजीत सिंह, इनेलो नेता कुलदीप सिंह मुल्तानी, सुखदेव सिंह स्याना सैदा, जत्थेदार सतपाल सिंह ने पंज प्यारों तथा एसजीपीसी सहायक सचिव कुलविंदर सिंह एवं सुपरवाईजर अंग्रेज सिंह को सिरोपा भेंट किया।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में सुसज्जित गुरु साहिब की ऐतिहासिक निशानियां देखने को उत्साहित संगत ने श्रद्धाभाव से न केवल शीश नवाया, बल्कि दशमपिता गुरु गोबिंद सिंह जी कुर्बानी को भी नमन किया। ऐतिहासिक निशानियां के दर्शन को हर कोई लालायित नजर आया। वरिष्ठ उप प्रधान रघुजीत सिंह विर्क ने संगत को सरबंसदानी के प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए गुरु साहिबान की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दशमपिता गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। इसी संबंध में यह महान एवं विशाल नगर कीर्तन सजाया गया है। गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र के मैनेजर सुखदेव सिंह ने बताया कि यह महान नगर कीर्तन अंबाला, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, कैथल, करनाल, पानीपत, हांसी, रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा से होकर त त श्री दमदमा साहिब साबो की तलवंडी (पंजाब) में संपन्न होगा। इससे पहले महान नगर कीर्तन ठोल मोड़, चम्मू मोड़, इस्माईलाबाद, गुरु नानक स्कूल, नेसी अड्डा, गंगेड़ी, मलिकपुर, तलहेड़ी व छज्जूपुर अड्डा, भट्टमाजरा के बाद अरुणाए अड्डा भी पहुंचा, जहां संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर ऐतिहासिक निशानियों के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गतका पार्टी के योद्धाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
नगर कीर्तन में शामिल गतका पार्टी के योद्धाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर संगत को अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं गुरु साहिब निशानियों के दर्शन कर संगत भावविभोर हुई। निशानियों को देखते समय संगत के मुख से गुरु साहिब की कुर्बानी की दास्ता सुनने को भी मिली। विशेष बस में सजी निशानियां संगत ने मोबाइल तथा कैमरों में कैद की। कीर्तन का पिहोवा उपमंडल में आतिशबाजी तथा अनार बम के साथ स्वागत से आगाज हुआ। संगत ने महान नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारों तथा अन्य को फल आदि की सेवा भी की। वीरवार को नगर कीर्तन गुरुद्वारा बोउली साहिब से सुबह कैथल के लिए रवाना हुआ। यह कीर्तन गुरुद्वारा बोउली साहिब से शुरु होकर संधू फार्म, मोरथली अड्डा, कांता फार्म, हमीरा फार्म, स्याना सैदां, छोटा स्याना, कराह साहिब, दिवाना से होकर कैथल के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed