फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Blown away laptop and 11 lakh 85 thousand rupees from the car

जिला बार सदस्य की गाड़ी से लैपटॉप व 11 लाख 85 हजार रुपये चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Blown away laptop and 11 lakh 85 thousand rupees from the car
जिला बार सदस्य को गाड़ी से तेल टपकने की बात कहकर शातिर चोर गाड़ी से लैपटॉप व 11 लाख 85 हजार रुपये चुरा ले गया। इस शातिर चोर ने उनको गाड़ी से चोरी करने की भनक तक नहीं लगने दी, जबकि वह गाड़ी के पास ही मौजूद फोन पर बातचीत कर रहे थे। मात्र चार-पांच मिनट के भीतर ही आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। कृष्णा गेट थाना पुलिस के अंतर्गत सुभाष मंडी पुलिस चौकी में विश्वनाथ शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह शुक्रवार शाम साढ़े 7 बजे कार में सवार होकर गुरुद्वारा छठी पातशाही की ओर जा रहे थे। जब वह आहिल्या बाई चौक के समीप पहुंचे तो उनके पास फोन आ गया था। वह गाड़ी रोककर फोन सुन रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और कहा कि उसकी गाड़ी से तेल टपक रहा है। बात अनसुनी करके वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो दोबारा किसी का फोन आ गया और वह गाड़ी रोककर फोन सुनने लगे। यहां भी एक युवक आया और कहने लगा कि उसकी गाड़ी का तेल टपक रहा है। जैसे ही उन्होंने गाड़ी से नीचे उतरकर देखा तो नीचे तेल टपक रहा था। उन्होंने उसी समय वर्कशाप मालिक को फोन किया। फोन काटने के बाद उन्हें गाड़ी की बाई साइड वाली खिड़की खुली मिली। जब उन्होंने खिड़की खोल कर देखी तो पिछली सीट पर रखा लैपटॉप व कुछ फाइलें गायब थी। उनके बैग में 11 लाख 85 हजार रुपये थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed