फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP worker called and threatened to kill, one named

Kurukshetra News: भाजपा कार्यकर्ता को कॉल कर दी जान से मारने की धमकी, एक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP worker called and threatened to kill, one named
कुरुक्षेत्र। गुमथला गढ़ू गांव में भाजपा से जुड़े युवक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद किया है। शिकायतकर्ता ने पूर्व कृषि मंत्री के बेटे पर धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। हालांकि पूर्व मंत्री के बेटे ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में जोधवीर ने दर्ज शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले रात पौने 10 बजे के करीब उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाला उसके गांव का ही मालक सिंह था। उसने उसे धमकी दी कि हमने आपका प्रबंध कर दिया है। अपना इंतजाम कर लो। वह उसे और उसके पिता को जान से मार देंगे। उसे शक है कि यह धमकी पूर्व कृषि मंत्री के बेटे ने दिलाई है। इससे पहले भी वह उनको सोशल मीडिया पर धमकी दे चुका है। इस बारे में पुलिस कार्रवाई कर रही है। यह धमकी 33 सेकेंड की थी। शिकायत पर पुलिस ने मालक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन


मामले से कोई लेना-देना नहीं
इस मामले को लेकर पूर्व कृषि मंत्री के बेटे ने बताया कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। शिकायतकर्ता और आरोपी की आपस में ही रंजिश चल रही है। जानबूझकर उनका और उनके भाई का नाम उछाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed