फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP will take power for the third time: Sandeep, Kurukshetra

तीसरी बार सत्ता संभालेगी भाजपा : संदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP will take power for the third time: Sandeep, Kurukshetra
गांव मलिकपुर में लोगों को संबोधित करते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास कार्य नीतियों से प्रभावित होकर लोग दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। देश व प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता संभालेगी। यह बातें खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गांव मलिकपुर में लखविंद्र सिंह डेरा में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि डेरे तक पक्के रास्ते और बिजली पहुंचाने में सरकार कार्यरत है। इसके साथ ही अन्य विकल्पों के माध्यम से भी दूर-दराज के क्षेत्र में बसे लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। खेल राज्यमंत्री की मौजूदगी में कई लोग भाजपा शामिल हुए। संदीप सिंह ने उन्हें पटके पहनाकर पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डेरा वासी लखविंद्र सिंह व बलविंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाकर सिखों का दिल जीत लिया है। यह उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है, जो लोग भ्रामक प्रचार कर रहे थे कि भाजपा सिख विरोधी है। इस मौके पर रणधीर सिंह, अंग्रेज सिंह, हरपाल सिंह, रविंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, साहब सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदेव सिंह को मिलेगी एक लाख की मदद
डेरे के लोगों ने खेल राज्यमंत्री को बताया कि पास ही गुरदेव सिंह का मकान हैं। गुरदेव सिंह काफी समय से बीमार हैं। उनके पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं है। उनका मकान जर्जर हालत में है। इस पर संदीप सिंह उनका हालचाल जानने घर पहुंचे तो देखा कि मकान अधूरा पड़ा है। खेल राज्यमंत्री ने तुरंत उन्हें एक लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने अपने पीए को निर्देश दिए कि सरकारी योजना के जरिये तुरंत उनका मकान बनवाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed