फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP State President OP Dhankhar birthday celebrated in unique way in Kurukshetra

Kurukshetra: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया, नेशनल हाईवे पर कटवाया केक

Mon, 23 Oct 2023 02:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 23 Oct 2023 02:12 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के जन्मदिन का केक बीजपी के स्थानीय नेताओं ने नेशनल हाईवे 152 डी पर कटवाया और वहीं पर प्रदेशाध्यक्ष को खिलाकर बधाई भी दी। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ चंडीगढ़ से झज्जर जा रहे थे।

विज्ञापन
BJP State President OP Dhankhar birthday celebrated in unique way in Kurukshetra
ओपी धनखड़ को बधाई देते नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने सोमवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। नेशनल हाईवे 152 डी पर केक काटा और वहीं पर प्रदेशाध्यक्ष को खिलाकर बधाई भी दी। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ चंडीगढ़ से झज्जर जा रहे थे। यह जानकारी लगते ही सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी, जिला ध्यक्ष रवि बतान, पार्षद फूल सिंह, गुरनाम मलिक, राकेश पुरोहित, जिला परिषद सदस्य सचिन सहित कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए। गांव मुस्तापुर के समीप ही उनकी गाड़ी रूकवाई और फिर हाईवे पर ही केक काट कर खिलाया तो सभी ने एक दूसरे को बधाई भी दी।

विज्ञापन


इस दौरान सांसद नायब सिंह,विधायक सुभाष सुधा व पूर्व विधायक पवन सैनी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ एक दूरगामी सोच के सुलझे हुए नेता हैं, जिन्होंने भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। भाजपा संगठन को इकट्ठा रख भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया है। आज प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड के नेतृत्व में उन्नति की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed