फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP has done the biggest loss to OBCs: Selja

भाजपा ने किया अन्य पिछड़ा वर्ग का सबसे बड़ा नुकसान : शैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
BJP has done the biggest loss to OBCs: Selja
कुरुक्षेत्र। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग का भला करने का ढोंग कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि इसी पार्टी ने ही इस वर्ग का सबसे बड़ा नुकसान किया है। इसी पार्टी की वजह से आज तक इस वर्ग को जरूरत के अनुसार पूरा लाभ नहीं मिल पाया है। यहां तक कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस द्वारा अपनी सरकार के दौरान वर्ष 2011 में जुटाए जातीय आंकड़े तक छिपा लिए हैं।
विज्ञापन

ये आरोप पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने लगाए। वे यहां रविवार को यादव धर्मशाला में पार्टी के जयभारत सत्याग्रह अभियान के तहत आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है जातीय गणना की और कांग्रेस की सरकार आने पर अवश्य कराई जाएगी, क्योंकि अन्य पिछड़ा वर्ग को आगे लाने के लिए यह बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी तीन प्रदेशों में से दो मुख्यमंत्री इसी वर्ग से हैं। शैलजा ने कहा कि कर्नाटक में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वहीं अगले लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी जनता कांग्रेस को ही सत्ता सौंपने वाली है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी भी हमेशा तत्पर रहे हैं और भविष्य के लिए भी पार्टी ने ऐसी योजनाएं बनाई हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल ही हमारे नेता है और भाजपा सरकार उनके सवालों का जवाब देने की बजाए उन्हें दबाने में लगी है, लेकिन देश प्रदेश की जनता राहुल के साथ है। सम्मेलन को पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को भाजपा ने हमेशा खराब करने का प्रयास किया है। भारत जोड़ो यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों व कड़े संघर्ष के बीच राहुल गांधी जननेता बनकर उभरे हैं, लेकिन यह भाजपा को सहन नहीं हो रहा और यही कारण है कि उन्हें बेवजह दबाव में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान विधायक रेणू बाला, शमशेर गोगी, रामकिश्न गुर्जर, जयपाल मान, पूर्व मंत्री अतर सिंह, सुरेश गुप्ता, रणधीर सिंह राणा, सुरेश यूनिसपुर, एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा, सुरेंद्र सैनी, सुरेश डागर, बिमला सरोहा, निशी गुप्ता, मीना शर्मा, प्रवीण कश्यप, कंवरदीप सैनी सहित सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed