{"_id":"66f49a57da94f3060a0e0594","slug":"bjp-exerted-its-strength-in-ladwa-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-124616-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाडवा में भाजपा ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाडवा में भाजपा ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महाभारत की धरती पर सियासी रण जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रचार में भी पूरी ताकत झोंक दी है। जहां इसी धरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर को पार्टी के केंद्रीय मंत्रियों के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था वहीं अब अन्य बड़े नेताओं ने भी इसी धरा की ओर रुख कर लिया है। इसमें भी खासतौर पर हॉट सीट लाडवा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
इसी सीट से पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को मैदान में उतारा हुआ है, जहां बुधवार को केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां कार्यकर्ताओं में जान फूंकी तो वहीं अब 27 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी जोश भरेंगे।
वे यहां रादौर मार्ग पर रैली स्थल पर जनसभा को संबोधित कर हर वर्ग के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे तो वहीं उनके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के भी इसी क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इससे पहले यहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्यमंत्री नायब सैनी के चुनाव प्रचार में जोश भर चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद भी अपने चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। पिछले 10 दिनों से वे लगातार क्षेत्र में हैं तो वहीं गांव-गांव पहुंच रहे हैं। यहीं नहीं उनकी पत्नी सुमन सैनी भी उसी दिन से ही मोर्चा संभाले हुए हैं। वे भी लगातार हर वर्ग के साथ-साथ महिला मतदाताओं को साधने में पसीना बहा रही है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ 29 को पहुंचेंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 सितंबर को धर्मनगरी पहुंचेंगे। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किस विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे लेकिन शाहाबाद में उनके पहुंचने की संभावना है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के दौरान 20 मई को भी धर्मनगरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने थानेसर अनाजमंडी में पार्टी प्रत्याशी रहे नवीन जिंदल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया था। अब उनका यह दूसरा दौरा होगा।
अमित शाह की रैली की तैयारी शुरू : राणा
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री लाडवा में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस जनसभा में भारी भीड़ उमड़ेगी। उनका कहना है कि अभी पार्टी के कई बड़े नेता स्टार प्रचारक के तौर पर पहुंचने की उम्मीद है।