फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP can seal the names of councilors today

Kurukshetra News: भाजपा आज लगा सकती है पार्षदों के नाम पर मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
BJP can seal the names of councilors today
कुरुक्षेत्र। शहर की नई सरकार के लिए जोर आजमाइश तेज हो गई है। भाजपा व कांग्रेस के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल माने जा रहे हैं जिसके चलते ही रणनीति के अनुसार चुनावी जंग लड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जहां भाजपा गत दिवस चेयरपर्सन व पार्षद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन ले चुकी है तो वहीं आज इन पर मुहर लग सकती है। इसको लेकर इन दावेदारों ने अपने-अपने दांवपेच भी लगाए हुए हैं। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। उधर, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह व पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय छोक्कर को पर्यवेक्षक बनाया था। रविवार को कांग्रेस भवन में रणनीति बनाई जाएगी। पर्यवेक्षक यहां बैठक कर कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी कर उनकी नब्ज टटोलेंगे। ऐसे में यह भी स्पष्ट होगा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर कितना उत्साह है। इस बैठक से कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज हो जाएगी। शाम चार बजे होने वाली इस बैठक पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बैठक में मुख्य तौर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अशोक अरोड़ा, पिहोवा विधायक मनदीप चट्ठा व शाहाबाद विधायक रामकरण काला भी मुख्य तौर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed