फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Birth of Lord Krishna not an ordinary event

जन्माष्टमी पर ज्ञानानंद ने की प्रवचनों की बरसात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Birth of Lord Krishna not an ordinary event
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में कार्य कर रही जीओ गीता एवं श्री कृष्ण कृपा परिवार की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष संकीर्तन आयोजित किया गया। विद्वान पंडित संजय कोदंड ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कराने के बाद संकीर्तन का शुभारंभ किया। भजनों की लड़ी को पिरोते हुए सुदेश, प्रदीप करावा, संजय सपरा एवं शिवम नारंग ने एक के बाद एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जीओ गीता श्री कृष्ण जन्माष्टमी संकीर्तन में विशेष रूप से पधारे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि भाद्र मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि अपने आप में एक गौरवमयी तिथि है। भगवान श्री कृष्ण के अवतरण का गौरव अपने आप में इस तिथि को प्राप्त हुआ। जब भी यह तिथि आती है, हम सबके सामने श्री कृष्ण अवतार का विशेष उपहार लेकर आती है। भगवान का अवतार लेना कोई सामान्य घटना नहीं है।
विज्ञापन

विशेष परिस्थितियों में ही भगवान अवतार लेकर आते हैं, जिसके प्रमाण श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से हमें मिलते हैं। उन्होंने कहा कि गीता जी में यदा यदा ही धर्मस्य... श्लोक भगवान के अवतरण के लिए पैदा हुई विशेष परिस्थितियों का प्रमाण है। इससे पूर्व स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आगमन पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, पूर्व नगरपालिका प्रधान हरीश कवात्रा, मारकंडा नेशनल कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष यशपाल वधवा, सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान काला अहूजा, पूर्व नपा उप प्रधान नीलम साहनी एवं पूर्व पार्षद निशा भार्गव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वामी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed