फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike rider laborer died due to car collision

Kurukshetra News: कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider laborer died due to car collision
कुरुक्षेत्र। कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जसमेर (48) निवासी जंधेड़ा के रूप में हुई। जसमेर मेहनत मजदूरी का काम करता था। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में गांव के सरपंच लोकेश कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह साढ़े छह बजे वह बाइक पर उसके पास काम करने वाले पाला राम के साथ टमाटर की फसल बेचने के लिए सब्जी मंडी जा रहे थे। उसके आगे बाइक पर उसके गांव का ही जसमेर चल रहा था। वे सब्जी मंडी के कुछ दूर ही थे तभी हिनौरी की तरफ से आई एक कार ने जसमेर की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जसमेर बाइक सहित सड़क पर गिर कर जख्मी हो गया। उसने तुरंत बाइक को रोककर जसमेर को संभाला और एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लाडवा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जसमेर की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed