फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bike rider, chain sneching, teacher

बाइक सवारों ने स्कूल से लौट रही शिक्षिका की चेन झपटी

Sat, 19 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 19 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
bike rider, chain sneching, teacher
धटना की जानकारी देता व्यक्ति - फोटो : amar ujala
एक निजी स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रही शिक्षिका की घर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली। एक आरोपी को काबू करने का उसने तथा एक अन्य युवक ने प्रयास भी किया, लेकिन दोनों ही फरार हो गए। यह घटना वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शिक्षिका ममता निवासी दुखभजन कॉलोनी ने बताया कि गुरुनानक स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है और वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद अब घर लौट रही थी। घर से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक पहले से ही फोन पर बात कर रहा था जैसे ही मैं उसके पास से गुजर रही थे तो उसने पीछे से हमला कर गले से चेन झपट ली। वह भागने लगा तो उसने भी उसका पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर ही एक और युवक बाइक लेकर खड़ा था जिस पर दोनों युवक बैठकर फरार हो गए। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं चश्मदीद बृजमोहन ने बताया कि जब से घटना हुई तक वे अपने मकान के मेन गेट पर अखबार पढ़ रहा था मुझे महिला की चिल्लाने की आवाज सुनी तो मैंने देखा की एक युवक शिक्षक ममता से चेन छीनकर भाग रहा था तो मैंने भी उस युवक का पीछा किया लेकिन मोड़ पर उसका साथी बाइक लेकर तैयार खड़ा था वो दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


जिले में बढ़ती चेन स्नेचिंग की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ही आकाश नगर में एक महिला से चेन स्नेचिंग करने का मामला सामने आया था जिसको लेकर लोगों में काफी रोष है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज, जांच शुरू : महेंद्र
सुभाष मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र ने बताया कि दुखभजन कॉलोनी में चेन स्नेचिंग की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शिक्षिका ममता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed