{"_id":"61e329df0c9f4820b66b9a29","slug":"bike-driver-dies-due-to-vehicle-collision-case-registered-kurukshetra-news-knl96156644","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक लाइनमैन की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक लाइनमैन की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा। अंबाला रोड पर स्थित गांव भट्ट माजरा के निकट शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा रात करीब नौ बजे इस्माईलाबाद से वापस अपने घर लौटते समय हुआ। मृतक की शिनाख्त वार्ड पांच के गोबिंद नगर निवासी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह पिहोवा बिजली बोर्ड में अनुबंध तौर पर कार्यरत था। थाना सदर पिहोवा पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोबिंद नगर वार्ड-5 वासी राममेहर ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई सुरजीत सिंह शुक्रवार को बाइक पर किसी जरूरी काम से इस्माईलाबाद गया था। रात करीब 10 बजे उसे सूचना मिली कि उसके भाई की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। उसे इलाज के लिए अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत परिजनों को साथ लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां उसके भाई की दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद घटना की जानकारी जुटाने के लिए वह अंबाला रोड पर पहुंचा, जहां गांव भट्ट माजरा के पास उसके भाई की बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी हुई मिली। पुलिस ने शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।