फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver dies due to Fortuner collision

फॉर्च्यूनर की टक्कर लगने से बाइक चालक युवक की मौत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to Fortuner collision
गांव गंगहेड़ी के पास फॉर्च्यूनर की टक्कर लगने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक अपने बुआ के बेटे से मिलने के लिए आया था। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा पीछे से आई फॉर्च्यूनर कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की शिनाख्त जसवीर सिंह (22) वासी डेरा संतपुरा गांव लुखी (कुरुक्षेत्र) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हरदीप सिंह वासी इस्माईलाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव गंगहेड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र है। 30 दिसंबर की दोपहर करीब ढाई बजे उसकी बुआ का बेटा जसवीर सिंह उससे मिलने के अपनी बाइक पर आया था। उससे मिलने के बाद जैसे ही वह पंप के पास पिहोवा वाली साइड में पहुंचा तो पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई जसवीर दूर जाकर गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। उसने तुरंत अपने पिता को सूचना देकर मौके पर बुलाया और घायल जसवीर को इलाज के लिए पिहोवा के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां पर डॉक्टरों ने जसवीर की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के पश्चात आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हरदीप सिंह की शिकायत कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed