{"_id":"62017c663e0a7b6db909eda8","slug":"bike-driver-dies-due-to-collision-with-innova-case-registered-kurukshetra-news-knl982763117","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। गांव स्योंसर में रविवार की शाम इनोवा की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजेंद्र कुमार वासी रसूलपुर (कैथल) के रूप में हुई है। राजेंद्र कुमार गांव स्योंसर स्थित मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था। थाना सदर पिहोवा की पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अमित कुमार वासी गांव रसूलपुर ने बताया कि उसका फुफेरा भाई राजेंद्र कुमार गांव स्योंसर स्थित मेडिकल स्टोर में नौकरी करता था। वह रविवार को राजेंद्र कुमार से मिलने मेडिकल स्टोर पर गया था। शाम को वह दोनों अपनी-अपनी बाइक पर पर रसूलपुर जाने के लिए निकले थे। राजेंद्र अपनी बाइक पर उसके आगे-आगे चल रहा था। करीब साढ़े 6 बजे वे गांव से बाहर गुरुद्वारे के पास पहुंचे थे।
इस दौरान सामने से आए इनोवा गाड़ी चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई राजेंद्र बाइक सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। आरोपी गाड़ी चालक गाड़ी को साइड में लगाकर नीचे उतरा और मौके पर भीड़ को इकट्ठा देखकर गाड़ी सहित हो गया। उसने बाइक को रोककर अपने भाई को संभाला तथा राहगीरों की मदद से उसे निजी अस्पताल पिहोवा लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर गाड़ी नंबर के आधार पर केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।