{"_id":"65bc12c2b09de0b63e00ab04","slug":"bike-driver-arrested-with-smack-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-113007-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्मैक के साथ बाइक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्मैक के साथ बाइक चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने एक युवक को 22.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बीरू उर्फ मंत्री निवासी गांधी नगर अपनी बाइक पर नशीला पदार्थ बेचने के लिए उमरी जा रहा था। सूचना पर बीच रास्ते में पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार सीआईए-एक की टीम उमरी चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि बीरू अपनी बाइक पर स्मैक बेचने के लिए उमरी गांव की तरफ से आएगा। उसके कब्जे से काफी मात्रा में स्मैक बरामद हो सकती है। टीम ने उमरी चौक के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद मिली सूचना के अनुसार बाइक पर आए युवक को रोककर पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 22.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।