फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver and plumber killed in collision with mini bus, uncle injured

Kurukshetra News: मिनी बस की टक्कर से बाइक चालक प्लंबर की मौत, चाचा जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bike driver and plumber killed in collision with mini bus, uncle injured
पिहोवा। गुहला-चीका रोड पर मोरथली अड्डे के पास स्कूल बस की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त रवि कुमार 24 निवासी टिकरी के रूप में हुई। रवि कुमार प्लंबर का काम करता था। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में बलदेव राज निवासी गांव टिकरी ने बताया कि वह अपने भतीजे रवि के साथ बाइक पर किसी काम से मोहनपुर गांव में गए थे। काम निपटाकर वापस अपने गांव आ रहे थे। जैसे ही वह लोग मोरथली के अड्डे के नजदीक पहुंचे तो सामने से मिनी स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने निजी वाहन ने उनको अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उसके भतीजे रवि की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed