फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhavesh, Shalu, Tannu first in poster competition, Kurukshetra

पोस्टर प्रतियोगिता में भावेश, शालू, तन्नू प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bhavesh, Shalu, Tannu first in poster competition, Kurukshetra
ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते शिक्षक व विद्यार्थी। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विस फोरम ने विज्ञान कार्निवल-2022 का दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान तीन श्रेणियों में आयोजित ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में भावेश, शालू कुमारी और तन्नू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य वक्ता पंजाब विश्वविद्यालय के प्रो. संदीप सहिजपाल ने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को ब्रह्मांड की उत्पत्ति और तत्वों के निर्माण और जीवन के लिए तरल पानी के महत्व के बारे में बताया। इसके अलावा इसरो सहित अंतरिक्ष विज्ञान में विभिन्न करियर विकल्पों के साथ-साथ उपयुक्त सॉफ्टवेयर और वेबसाइटों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि छात्रों की रचनात्मकता ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के दौरान प्रभावित नहीं होनी चाहिए। डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजुला चौधरी ने भी कार्यक्रम का महत्व बताया। समन्वयक प्रो. नीरा राघव ने बताया कि स्कूल, स्नातक और स्नातकोत्तर श्रेणियों में ऑनलाइन पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता के लिए कुल 96 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में विजडम वर्ल्ड स्कूल से भावेश को प्रथम, जीएसएसएसके से दीपक द्वितीय, यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल से मिसबा नाज तीसरे स्थान पर रहीं। पहली श्रेणी (स्कूल) के आयोजक डॉ. सुनीता दलाल और डॉ. अंजू रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय श्रेणी (स्नातक) की प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. उर्मिला व डॉ. पूजा ने किया। इसमें आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की शालू कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की जैस्मीन ने द्वितीय, दयानंद महिला महाविद्यालय की छात्रा पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर) प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. सुमन मेहंदिया और डॉ. सुरेश कुमार ने किया। इस में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा तन्नू पहले, एमएससी रसायन विज्ञान फाइनल की छात्रा मनीषा दूसरे, दयाल सिंह महाविद्यालय के आशीष सोबती तीसरे स्थान पर कब्जा किया। इस अवसर पर डॉ. रुचि गुप्ता और डॉ. हरदीप राय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed