{"_id":"610af1148ebc3e88e22b5741","slug":"bharti-kisan-union-warned-the-administration-kurukshetra-news-knl78883552","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने दी डीसी कार्यालय पर पशु बांधकर धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने दी डीसी कार्यालय पर पशु बांधकर धरने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को यदि सात दिन में गोशाला नहीं भिजवाया तो आठवें दिन भाकियू सदस्य इन्हें उपायुक्त कार्यालय के बाहर खूंटे से बांधेंगे और इनके साथ धरने पर बैठ जाएंगे। ये चेतावनी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बैठक के उपरांत दी। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को अलर्ट करते हुए कहा कि उपायुक्त कार्यालय के बाहर तो गोवंश बांधा ही जाएगा। इसके साथ-साथ ईओ दफ्तर, एसडीएम और उपायुक्त के निवास के बाहर भी खूंटा गाड़ा जाएगा।
बता दें कि शहर की सड़कों पर इन दिनों बेसहारा गोवंश की संख्या काफी बढ़ गई है। अकेले गुलजारी लाल नंदा मार्ग पर रात के समय 100 से ज्यादा गोवंश डेरा जमाए बैठा रहता है। इसके अलावा लाडवा रोड, पिहोवा रोड, कैथल रोड, झांसा रोड, अमीन रोड, सलारपुर रोड, किरमिच रोड सहित कई मुख्य सड़कें और सभी सेक्टरों की गलियों में इन दिनों 700 से ज्यादा गोवंश डेरा जमाए हुए हैं। रात के समय इनकी वजह से कई हादसे हो रहे हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि बेसहारा गोवंश को पकड़कर लगातार गोशालाओं में भेजा जा रहा है। रात के समय शहर की कई सड़कों पर लाइट भी बंद रहती हैं, जिस कारण सड़क पर बैठा गौवंश दिखाई नहीं पड़ता तो हादसा हो जाता है।
भाकियू की ब्लॉक स्तरीय बैठक में महासचिव दिलबाग ने बताया कि उनके एक साथी का इसी गोवंश के कारण एक्सीडेंट हो गया, जिसे गंभीर चोट आई हैं। आमजन को भी इनकी वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हर रोज हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक इनकी कोई व्यवस्था नहीं की गई। बैठक में युवा हल्का प्रधान राजेश बुरा, पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष संजीव कुमार, हल्का महासचिव सुनील बतान व जोन प्रभारी विपिन मेहता मौजूद रहे।