फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh upset over government reneging on promises made to contractual workers.

Kurukshetra News: कच्चे कर्मियों के लिए सरकार की वादाखिलाफी से नाराज हुआ भारतीय मजदूर संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh upset over government reneging on promises made to contractual workers.
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी के तहत ऑफर लेटर देने भरोसा दिया गया था। इसे सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया, जिस कारण कर्मचारियों में रोष है। इसी को देखते हुए भारतीय मजदूर संघ ने भी कच्चे कर्मियों को खुला समर्थन देने का एलान किया है।
विज्ञापन

बीएमएस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को गुरुग्राम की जनसभा में सरकार आश्वासन देकर अपनी बात पर खरा नहीं उतरी। उस दौरान कहा गया था कि 15 जून तक कच्चे कर्मियों को पत्र जारी कर दिए जाएंगे लेकिन अभी तक कोई ठोस कागज नहीं दिए गए हैं। संगठन ने 17 जून को वर्चुअल बैठक में असंतोष जाहिर करते हुए योजना बनाई कि सरकार को नींद से जगाने के लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाया जाए। इसके तहत निर्णय लिया गया कि यदि समय रहते सरकार ने वादे पर गौर नहीं किया तो एक जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों को प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर कच्चे कर्मचारियों को समर्थन देते हुए नारेबाजी करेंगे। यदि उनकी मांगे फिर भी पूरी नहीं हुईं तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed