संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। बंगलूरू में किसान नेता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने की निंदा करते हुए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उपमंडल कार्यालय परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं यूनियन ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम विनेश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदेश प्रवक्ता रामधारी भूरा आरोप लगाया कि सरकार की यह एक सोची समझी साजिश के तहत ऐसा कार्य किया गया है। उन्होंने स्याही फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि सरकार ने इस घटना के संदर्भ में कोई कदम नहीं उठाया तो यूनियन से जुड़े सभी किसान सड़कों पर उतरने में देर नहीं लगाएंगे। इस मौके पर राजेश खाकट, रामपाल, जसविंद्र, जयपुर, धर्मपाल, ईश्वर, राजपाल, रामकुमार, सतवीर, जसबीर, सुमित, महेंद्र, अमृत, जागीर, लखविंद्र, विक्की, महेंद्र, अंग्रेज सिंह, विशाल, प्रदीप, प्रीत सिंह, सतनाम सिंह व सविंद्र सहित कई किसान मौजूद रहे। संवाद