फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhakiyu will give free paddy paneer to the flood affected farmers

Kurukshetra News: बाढ़ पीड़ित किसानों को भाकियू निशुल्क देगी धान की पनीरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will give free paddy paneer to the flood affected farmers
कुरुक्षेत्र। खेत में धान का बीज डालते भाकियू के सदस्य।
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद के लिए आगे आई है। भाकियू की ओर से बाढ़ प्रभावित किसानों को निशुल्क धान की पनीरी मुहैया कराई जाएगी। भाकियू की ओर से 500 एकड़ के लिए धान की पीआर-126 किस्म की पनीरी को तैयार किया जा रहा है। भाकियू ने कुल पांच एकड़ में धान की पनीरी की बिजाई की है। यह बीज 15-18 दिन के भीतर पनीरी बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा भाकियू धान का बीज भी किसानों को निशुल्क ही उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

जिले में साढ़े तीन लाख एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि है। इसमें तीन लाख एकड़ से अधिक में किसान धान की विभिन्न किस्म लगाते हैं, जिसमें इस साल करीब दो लाख 90 हजार एकड़ में धान लगाया गया। अब बाढ़ आने के कारण क्षेत्र में 95 हजार एकड़ से अधिक में धान को 75 फीसदी और करीब 46 हजार एकड़ में 50 फीसदी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए अलावा हजारों एकड़ में 25 फीसदी नुकसान का अनुमान लगाया गया है। किसान बर्बाद हो चुकी फसल को बचाने में नाकाम रहा तो अब उनके सामने दोबारा फसल लगाने की चुनौती है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए भाकियू की पिहोवा टीम ने धान की पनीरी लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए टीम ने तीन जगहों पर अपने खेत में लगी फसल को ट्रैक्टर के साथ नष्ट कर दिया। भाकियू ने असमानपुर में तीन एकड़, ट्यूकर और अमृतसरी फार्म में एक-एक एकड़ में धान की पनीरी लगाई है। इस पनीरी को बाढ़ पीड़ित किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। भाकियू ने किसानों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहोवा क्षेत्र के किसानों को प्राथमिकता
भाकियू के प्रेस प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने बताया कि कुल पांच एकड़ में 500 एकड़ के लिए पीआर-126 किस्म का बीज बोया गया है। दो सप्ताह के बाद पनीरी तैयार हो जाएगी। इस पनीरी को बाढ़ पीड़ित किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि पिहोवा क्षेत्र के किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर कोई किसान खुद पनीरी तैयार करना चाह रहा है तो उसे बीज भी निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed