फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhagat Singh Symbol of Social Revolution, Kurukshetra

भगत सिंह सामाजिक क्रांति के प्रतीक : डॉ. मिश्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh Symbol of Social Revolution, Kurukshetra
मातृभूमि सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के भावनात्मक व प्रेरणादायी प्रस्तुति दी। मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि सामाजिक क्रांति के प्रतीक शहीद भगत सिंह को भारत का हर युवा बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखता है।
उन्होंने भगत सिंह केवल क्रांतिकारी देशभक्त ही नहीं बल्कि एक अध्ययनशील विचारक, दार्शनिक, चिंतक, लेखक, पत्रकार भी थे। भगत सिंह ने एक ऐसी दुनिया की कल्पना की थी, जहां सभी व्यक्ति को एक समान समझा जाए। उन्होंने दृढ़ता से माना कि जब तक काले और गोरे, सभ्य और असभ्य, अमीर और गरीब, छूत-अछूत जैसे शब्द प्रचलित रहेंगे तब तक सार्वभौमिक भाईचारे की कोई गुंजाइश नहीं हो सकती है।
विज्ञापन

कहा कि भगत सिंह ने अपने अनेक लेखों व वक्तव्यों में साम्राज्यवाद के दमनकारी चरित्र के बारे में चर्चा की है। उनके अनुसार साम्राज्यवाद मनुष्य के हाथों मनुष्य के और राष्ट्र के हाथों राष्ट्र के शोषण का आधार है। साम्राज्यवादी अपने हितों को पूरा करने के लिए न सिर्फ न्यायालयों एवं कानूनों की अनदेखी करते हैं, बल्कि युद्ध तक की स्थिति उत्पन्न कर देते हैं। भगत सिंह के क्रांति संबंधित विचार आज भी प्रासंगिक हैं। भगत सिंह आधुनिक भारत के नवयुवकों के साहस के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed