फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Beware of fake travel agents

Kurukshetra News: फर्जी ट्रैवल एजेंटों से रहें सावधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Beware of fake travel agents
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें फर्जी ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीतीश अग्रवाल ने वीजा के नाम पर बढ़ती धोखाधड़ी की घटनाओं के मद्देनजर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि विदेश जाने की इच्छा रखने वाले लोग अक्सर जागरूकता की कमी के कारण ठगों का शिकार बन जाते हैं और लाखों रुपये गंवा बैठते हैं।
विज्ञापन

एसपी अग्रवाल ने बताया कि कई फर्जी ट्रैवल एजेंट वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक विज्ञापनों के जरिये लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। ये एजेंट लुभावने ऑफर और झूठे वादों के साथ लोगों से पैसे ऐंठ लेते हैं।
विज्ञापन

कुछ मामलों में ये एजेंट अवैध तरीकों से लोगों को सीमावर्ती देशों में भेजते हैं, जहां से जंगलों, समुद्री रास्तों या सड़क मार्गों के जरिये खतरनाक तरीकों से सीमा पार करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी यात्राओं के दौरान ठंड, जहरीले जीवों, नाव डूबने या कंटेनरों में दम घुटने जैसी घटनाओं में कई लोगों की जान चली जाती है। इसके अलावा, कुछ मामलों में अपराधी इन लोगों के पासपोर्ट और दस्तावेज छीन लेते हैं और उन्हें डरा-धमका कर गैरकानूनी कार्यों में धकेल देते हैं।

एसपी ने सलाह दी कि विदेश यात्रा की योजना बनाने से पहले हमेशा सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त ट्रैवल एजेंटों से ही संपर्क करें। किसी भी एजेंट को भुगतान करने से पहले उसके लाइसेंस, विश्वसनीयता और पृष्ठभूमि की पूरी जानकारी हासिल करें। थोड़ी-सी सावधानी आपको ठगी का शिकार होने से बचा सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक विज्ञापनों और लुभावने ऑफरों से बचें और विदेश यात्रा से संबंधित किसी भी प्रक्रिया के लिए केवल अधिकृत और विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें। किसी भी फर्जी एजेंट के भरोसे न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed